RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के दृश्यकला संकाय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 18 सितंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के दृश्यकला संकाय अंतर्गत चित्रकला, मूर्तिकला एवं ग्राफिक विभाग में कल भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने अपने-अपने विभाग में विभिन्न साज सज्जा के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर निर्माण सामग्रियों के साथ उनकी विधि–विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसादी के रूप में खिचड़ी एवं पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी ने तीनों विभागों में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिए और प्रसाद भी ग्रहण किए। कुलपति के आयोजन में शामिल होने के बाद विद्यार्थियों के मध्य उत्साह बढ़ गया और सभी ने उनका आभार जताया। आज शाम तीनों विभागों के विद्यार्थियों ने साथ मिलकर बाजे–गाजे के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया।

Related posts

भोजपुर:भूख हड़ताल पर वीकेएसयू कैंपस में बैठे रहे सेवा निवृत कर्मचारी!26 अक्टूबर से आमरण अनशन पर।

rktvnews

भोजपुर;छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शैलेंद्र कुमार ने किया रवाना।

rktvnews

देवघर:मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!ईवीएम का रख रखाव एवं सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:डॉ तबस्सुम बानो अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से हुई सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment