RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)18 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और नेटवर्क कनेक्टिविटी शीघ्र पुनः स्थापित की जाए। आपदा प्रभावित लोगों के लिए आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता बनाई जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।
नंदानगर क्षेत्र में घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद से ही जिला प्रशासन एवं पुलिस बल सक्रिय हैं और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वर्तमान में क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य पूरे समन्वय और तत्परता के साथ जारी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों के प्रत्येक परिवार तक राहत सामग्री शीघ्र पहुँचाई जाए ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिल्ला, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय और आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 24

rktvnews

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!14 वर्ष से कम उम्र के बालकों से श्रम कराना गैरकानूनी:श्रम अधीक्षक जयंत कुमार

rktvnews

एक संदेश

rktvnews

बिहार सरस मेला:प्राचीन संस्कृतियों का पुनर्मिलन, विलुप्त हो रही कलाकृतियों को मिल रहा प्रोत्साहन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने सभी सीओ, एसडीओ, ए.टी.एम./बी.टी.एम. के संग वीडियो कॉन्फ्रेंस कर दिए आवश्यक निदेश।

rktvnews

दुमका:मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

rktvnews

Leave a Comment