RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 75वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए विश्व नेताओं का आभार जताया।

श्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को अपने संदेश में कहा

“धन्‍यवाद, राष्ट्रपति अली, आपकी शुभकामनाओं के लिए। मैं आपकी हार्दिक भावनाओं से अभिभूत हूं जो भारत और गुयाना के बीच गहरी मैत्री और परस्‍पर विश्वास को दर्शाती है।”

श्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को अपने जवाबी संदेश में कहा,

“प्रधानमंत्री लक्सन, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ अपनी मित्रता को अत्‍यन्‍त महत्व देता हूं। विकसित भारत 2047 की दिशा में अग्रसर भारत की यात्रा में न्यूजीलैंड एक महत्वपूर्ण साझेदार है।”
श्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को बधाई संदेश के उत्‍तर में कहा,

“मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अल्बनीज़, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों के सुदृढ़ बनने की आशा करता हूं।”

श्री मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे को बधाई संदेश के जवाब में कहा,

“प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भूटान के साथ हमारी विशेष साझेदारी और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

श्री मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट को बधाई संदेश के जवाब में कहा,

“प्रधानमंत्री स्केरिट, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद । भारत, डोमिनिका के साथ मैत्री और एकजुटता के संबंधों को अत्‍यधिक महत्‍व देता है।

Related posts

भोजपुर : मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री आरके सिंह

rktvnews

भगवान को भाव चाहिए : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

खैरागढ़:अपने लक्ष्य पर दृढ़ प्रतिज्ञ हैं तो हमें कोई नहीं रोक सकता : प्रो. डॉ. लवली शर्मा

rktvnews

भोजपुर: शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल कप टूर्नामेंट 2024 के उद्घाटन मैच में बक्सर जूनियर एकादश ने हासिल की जीत।

rktvnews

Leave a Comment