RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:113 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर।बबुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने दल-बल के साथ छापेमारी करते हुए बबुरा छोटी पुल से तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गोविंद कुमार पिता बिंदेश्वरी राय, रामवीर कुमार पिता स्व सुभाष राय और सोनू कुमार पिता श्रीरामविलास राय, तीनों ग्राम छिहत्तर, थाना मनेर, जिला पटना के निवासी है। पुलिस ने एक ऑटो से 113.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसमें 180 एमएल टेट्रापैक के 430 पीस, 750 एमएल के रॉयलस्टेज 48 बोतल शामिल हैं। इसके साथ ही एक अपाचे मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) और नकद ₹46,500 भी जब्त किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर शराबबंदी कानून के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति:समय से परे एक उत्सव, जीवन से परे एक पल।

rktvnews

भोजपुर:संत विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर 28 अक्टूबर को रक्तदान शिविर रेडक्रॉस में! 101 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य पूरा होगा:मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार

rktvnews

चित्तौड़गढ़:निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठकें आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संदर्भ में गठित जिला स्थाई समिति की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त द्वारा सीएसआर के तहत तीरंदाज खिलाड़ी तमन्ना वर्मा को उपलब्ध कराया गया आर्चरी किट।

rktvnews

Leave a Comment