RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एनएच पर सब्जी मंडी से कायम नगर में रोज रहता है जाम,लोग परेशान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 सितंबर।आरा-पटना नेशनल हाईवे पर कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र के समीप कायमनगर में सड़क पर सब्जी मंडी लगती है। इससे सड़क जाम हो जाती है। नेशनल हाईवे 922 पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहता है। जबकि यह हाइवे व्यस्त रहता है। इस सड़क मार्ग से कई जिलों और राज्यों के वाहनों और यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। फिर भी किसी को कायम नगर में नेशनल हाईवे से जुड़ी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं जाता। सिक्सलेन होने के बावजूद भी यहाँ हालत भयावह हो रही है। रोज मंडी में सब्जियां लेकर आने वाले वाहनों और खरीदारी करने वालों भीड़ रहती है । कायमनगर में एनएच पर सब्जी मंडी व जाम के कारण रास्ता पूरा बन्द हो जाता है और यह सिलसिला कई घंटों तक बना रहता है। खराब सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया जाता है। जिससे रास्ते पर आवारा पशुओं का बोलबाला रहता है। वाहन चालकों को बड़ी सावधानी से वाहन की गति सीमित करके चलते हैं। वरना कब और किधर से कोई पशु वाहन से टकरा जाएं, यह डर बना रहता है। रास्ते के दोनों और खड़ी गैस गाड़ियां बचे खुचे कसर पूरा कर देते हैं। बड़ी समस्या यह है कि यहाँ सब्जियों की थोक होती है नीलामी के अलावा सब्जी बाजार भी लगता है। कम से कम दो दर्जन दूसरी दुकानें भी चल रही हैं। ऐसे में लोगों को ठीक से चलने की जगह भी नहीं मिलती है।
स्थानीय लोग भी सब्जी मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी कर चुके हैं। इस विषय पर कोईलवर अंचलाधिकारी को पत्र के माध्यम से मंडी की जानकारी भी दी गयी है। सब्जी मंडी के कारण अतिक्रमण हटाने की गुहार भी की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नही ले पाया है। कायमनगर में हुए जनसंवाद में भी लोगों ने अधिकारियों से सड़क पर से सब्जी मंडी हटाने की गुहार लगाई थी। पर स्थिति यथावत है।
सब्जी मंडी रोड पर हमेशा रहने वाली गन्दगी और अस्त-व्यस्त यातायात से स्थानीय निवासी भी परेशान हैं। मंडी में आने वाले व्यवसायियों के वाहन की लंबी कतार लोगों के घरों के सामने लगी रहती है। जब मंडी उठ जाती है, तो कीचड़ और खराब सब्जियां पीछे छूट जाता है। इस वजह से यह आवारा मवेशी बने रहते हैं।

Related posts

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

rktvnews

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ।

rktvnews

दरभंगा:आठ जिलों के जीविका कर्मियों के साथ की गयी समीक्षात्मक-सह-आगामी योजना को लेकर बैठक।

rktvnews

दरभंगा:08 एवं 09 जुलाई को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

भोजपुर:नोट्रे डेम हाई हाई स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:बहरोड़, चिमनपुरा, नारेडा सहित आसपास के क्षेत्रों में 1895 टन लोह अयस्क के अवैध भण्डार जब्त।

rktvnews

Leave a Comment