RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चंबल नदी में की बोटिंग, प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद।

उज्जैन/मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 13 सितम्बर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज चंबल नदी के अद्भुत और आकर्षक प्राकृतिक नजारे का अनुभव करते हुए बोटिंग की। बोट में बैठकर उन्होंने नदी की मनोहारी छटा को निहारा और इस मनमोहक सफर का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ विधायक चंदर सिसोदिया, कमिश्नर आशीष सिंह, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा सहित अन्य जन, अधिकारी, कर्मचारी ने बोट की सवारी की।
बोटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से नदी में बाइक बोट चलाई। पानी की लहरों पर बाइक बोट चलाते हुए मुख्यमंत्री अत्यंत प्रसन्नचित और उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी बल्कि प्रदेश की प्राकृतिक धरोहरों को देखने-समझने का नया अवसर भी प्रदान करेंगी।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव सफारी जीप में बैठकर एयर बलून स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने सफारी जीप से टेंट सिटी का भी अवलोकन किया और यहां की पर्यटन सुविधाओं एवं आकर्षक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। चंबल नदी क्षेत्र में विकसित हो रही पर्यटन गतिविधियाँ न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करेंगी बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

Related posts

गढ़वा: अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती, सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने देवीपुर प्रखंड का किया निरीक्षण।

rktvnews

उमरिया:मकर संक्रांति पर उमरिया में युवा टीम ने बांटी पतंग और मिठाइयां, खुशी से झूम उठे बच्चे।

rktvnews

देवघर:उर्वरक की उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर प्राप्ति हेतु जारी किए गए निर्देश,उपायुक्त ने दी जानकारी।

rktvnews

सारण:बाल हृदय योजना से मासूमों के चेहरे पर आ रही है मुस्कान, सर्जरी के लिए 15 बच्चें भेजे गये अहमदाबाद।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment