RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,भोजपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।आज 13 सितंबर, 2025 को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा शैलेंद्र कुमार पांडा के अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें प्रधान न्यायाधीश कुटुंब, न्यायालय आशुतोष कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, वरिय अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता रामधनी भारती, लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक नीरज कुमार, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ पक्षकारगण उपस्थित थे। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा ने द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1430 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 621 इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 806 है एवं बीएसएनएल के तीन मामले निष्पादित हुए साथ ही कुल मो0 – 74209192 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 4 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था।

rktvnews

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया कंबल का वितरण।

rktvnews

जल दिवस: 22 मार्च विशेष: अतीत की गोद में सोए तालाब और बावड़ियाँ: बस पानी ही नहीं, कहानियों का खजाना।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने मटुकपुर बड़हरा के नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात,साथ खड़े रहने की कही बात।

rktvnews

गिरिडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment