RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा माले के सैकड़ों दलित समुदाय के लोगों ने ली जदयू की सदस्यता : जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर। शुक्रवार को अगिआंव विधानसभा के गड़हनी में प्रवीण राम के सभागार में आयोजित दलित समागम सह मिलन समारोह जिला नामित अगिआंव विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मान से हुई।जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष सह जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने भाकपा माले के सैकड़ों साथियों को जदयू की सदस्यता रसीद एवं दल का पट्टा पहनाकर जदयू की सदस्यता दिलाईं ।जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू की नीतियों में आस्था व्यक्त कर जदयू में शामिल होने वाले साथियों का दल में स्वागत किया। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए 2025 में 225 और फिर से नीतीश अभियान में पूरी मजबूती से लग जाने का आह्वान किया।इस मौके पर रामेश्वर राम, डिप्टी राम, योगिंद्र राम, पिंटू पासवान, रीता देवी, सुशीला देवी, भरत राम, अनिल बैठा, संतोष चंद्रवंशी, सत्येंद्र राम, राजू भारती, संजय कुशवाहा, अनिरुद्ध चौधरी, विजय चौधरी, रमेश राम, रामस्नेही राम, अरविंद पासवान, दिलीप पासवान, नवल किशोर कुशवाहा, अविनाश राम सहित सैकड़ों की संख्या में दलित समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर अहम बैठक हुई।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचन में अधिगृहित किए गए वाहनों का लॉग बुक के आधार पर होगा भुगतान :परिवहन पदाधिकारी, रवि रंजन

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने देने के लिए शासन के आलाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सचिव ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

वाराणसी:भोजपुरी एवं गुजराती फिल्म स्टार राकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में हूमेन राईटस एण्ड सोशल जस्टिस विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने फरीदाबाद में अपना पेंट प्रोटेक्शन फिल्म एप्लीकेशन स्टूडियो लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment