RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमिन बिन हमद अल थानी से बातचीत की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की। प्रधानमंत्री ने गाजा में युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थता के प्रयास सहित क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने में कतर द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने बातचीत एवं कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के समाधान के प्रति अपना समर्थन दोहराया और तनाव को बढ़ने से रोकने की जरूरत बताई। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि भारत इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के समर्थन में और आतंकवाद के सभी रूपों एवं अभिव्यक्तियों में विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है।
शेख तमीम ने कतर के लोगों एवं राष्ट्र के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया और पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेता एक-दूसरे के साथ निकट संपर्क में रहने पर भी सहमत हुए।

Related posts

गढ़वा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने पार किया अहम चरण, 100% गणना प्रपत्र वितरण पूरा।

rktvnews

पीएनबी आरा ने अपने स्थापना दिवस पर लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।

rktvnews

शिक्षा और यूनिवर्सिटीज पर दोतरफा हमले : स्कूल-कॉलेज पहुंचा बतरा का ख़तरा

rktvnews

उज्जैन:विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में किया गया शस्त्र पूजन।

rktvnews

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में धरना।

rktvnews

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत।

rktvnews

Leave a Comment