RK TV News
खबरें
Breaking News

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सामाजिक, कल्याण और सुरक्षा क्षेत्रों में सुधार उपायों की पहचान के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 सितंबर।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 9 सितंबर को सामाजिक, कल्याण और सुरक्षा क्षेत्रों में सुधार उपायों की पहचान पर एक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया
कार्यशाला की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक ने की। इस सत्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधिमंडलों ने सक्रिय भागीदारी की।
यह विचार-विमर्श, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत सुधारों पर केंद्रित था जिनमें पोषण और ईसीसीई वितरण में सुधार, मिशन शक्ति – महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करना और मिशन वात्सल्य – बच्चों के समग्र विकास और संरक्षण को सुनिश्चित किए जाने के लक्ष्य रखे गए हैं।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों ने अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने तथा महिला एवं बाल-केंद्रित विकास सुनिश्चित करने के लिए विधायी, नीति, प्रक्रियागत और संस्थागत सुधारों पर बहुमूल्य जानकारी साझा की।
इस कार्यशाला के माध्यम से सहयोगात्मक सुधार उपायों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘सबसे पहले महिला एवं बाल-बालिका’ दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related posts

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने समकक्षों के साथ बैठकें कीं।

rktvnews

भोजपुर: सजग रचनाकार संस्थान के तत्वावधान में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

सहायक नगर नियोजक प्रतियोगी परीक्षा-2022 अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:बिहार लोक सेवाओ का अधिकार अधिनियम, 2011 के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पदाधिकारी की सभी आई०टी० सहायको के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर जिला अमीन संघ ने मनाया आजादी की 78वी वर्षगाठ का जश्न,फहराया तिरंगा।

rktvnews

राजस्थान:अनुसूचित जाति-जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन व अन्य पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार ऋण के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment