RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)09 सितंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रो. शास्त्री ने राज्यपाल को मीमांसा दर्शन पर आधारित पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय द्वारा मीमांसा दर्शन की प्रथम हिन्दी व्याख्या, जिसे पंडित गंगा प्रसाद उपाध्याय ने बीसवीं शताब्दी के मध्य में लिखा था, का सम्पादन कर लगभग दो हजार पृष्ठों में चार भागों में प्रकाशित किया गया है। इस कार्य को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के आर्थिक सहयोग से पूर्ण किया गया है।
राज्यपाल ने विश्वद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय दर्शन और संस्कृति को समझने के लिए ऐसे शोधग्रंथ अत्यंत उपयोगी हैं। यह कार्य आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और प्रेरणा प्रदान करेगा।

Related posts

एनएलसीआईएल ने ओडिशा में बीएचईएल को 2400 मेगावाट थर्मल पावर परियोजना आवंटित की।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान को पर्यटन में बनायेंगे नंबर वन डेस्टिनेशन : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

कर्पूरी ठाकुर जयंती मे भोजपुर जिला से हजारो भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल: दुर्गा राज

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई – तीन वाहन जब्त।

rktvnews

मायापति के शरण में जाते ही माया अनुकूल बन जाती है:आचार्य धर्मेन्द

rktvnews

Leave a Comment