RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

गिरीडीह:अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई – तीन वाहन जब्त।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 दिसंबर।खोरीमहुआ अनुमण्डल प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बीती रात धनवार प्रखण्ड अंतर्गत विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने किया।
09 दिसम्बर 2025 की रात में अनुमण्डल पदाधिकारी, खोरीमहुआ द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन गश्ती के साथ वाहनों की जाँच की गई। इस दौरान तीन वाहनों को रोका गया और जाँच में पाया गया कि वे बोल्डर/पत्थर से लदे, बिना वाहन चालान एवं ओवरलोडिंग की स्थिति में संचालित हो रहे थे।
जब्त किए गए वाहनों की संख्या निम्नानुसार है— (1) वाहन संख्या – JH11P-5820 (2) वाहन संख्या – JH11AT-6983 (3) वाहन संख्या – JH11P-6860

इन तीनों वाहनों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जब्त कर लिया गया है। वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा हेतु घोड़थम्बा ओ.पी. में रखा गया है। साथ ही खनन एवं परिवहन अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचती है तथा ओवरलोडिंग से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे अवैध कार्य किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाएगा और बिना चालान अथवा ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में और भी व्यापक अभियान संचालित किए जाएंगे।

Related posts

हिंदू बहुसंख्यकवाद के ख़तरों और चुनौतियों की शिनाख्त़ करती एक ज़रूरी किताब।

rktvnews

बिहार :भोजपुर:तरारी विधानसभा उप चुनाव में राजू यादव को जीत दिलाने को ले छात्र-युवा कंवेंशन आयोजित।

rktvnews

रायपुर : हमें अपनी संस्कृति व परंपरा को सहेज कर रखना होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

केंद्र ने कपड़ा के पीएलआई योजना के लिए नए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है।

rktvnews

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क।

rktvnews

Leave a Comment