RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कार्यशाला में फोटोग्राफरों को दी गई नई तकनीक की जानकारी व हुआ सम्मान : राकेश कुमार गुप्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।शहर के धोबीघाट स्थित एक निजी होटल में कैनन कंपनी द्वारा भोजपुर जिले के सैकड़ो फोटोग्राफरों को एक कार्यशाला के माध्यम से कैमरे की नई तकनीक की जानकारी दी गईl कार्यशाला के आयोजक अपना डिजिटल जोन के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य फोटोग्राफरों को उनकी फोटोग्राफी और बेहतर बने और रोजगार में बढ़ोतरी हो इसी उद्देश्य के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया था । कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक थे निकोंन कंपनी के बिहार टेक्निकल हेड मयूरेश सिन्हा जिन्होंने कैमरे की सेटिंग और कुछ फीचर्स के बारे में बारीक जानकारियां दी ,साथ ही मनीष कुमार निकोंन कंपनी के बिहार झारखंड के सेल्स मैनेजर ने भी कैमरे के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही पटना से आई मॉडलों साक्षी राज और प्रिया सिंह के साथ जिले के फोटोग्राफरों ने फोटो शूट किया। इस कार्यशाला में शहर के प्रेस छायाकारो को भी गमछा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, साथ ही बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर के अधिकारियों को भी गमछा वी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया गया, मंच संचालन प्रदीप रंजन वरिष्ठ फोटोग्राफर कर रहे थे ,कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित कुमार, अमित मिश्रा, रोहिणी सेल्स पटना के रोहित कुमार और और सोनू कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही।

Related posts

दुमका: बालू घाट नीलामी से संबंधित उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

दरभंगा:आगामी 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न करने के कारण मुखिया प्रतिनिधि पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

गढ़वा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच वितरित किए गर्म कपड़े एवं आवश्यक सामग्री।

rktvnews

पटना:प्रबुद्ध हिंदू समाज की ओर से महावीर मंदिर में किया गया कम्बल वितरण।

rktvnews

रामगढ़ :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment