RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया:प्रख्यात भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक को मिला पाती अक्षर सम्मान।

‘विश्व भोजपुरी सम्मेलन’ व ‘पाती रचना मंच’ की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित 13वें अधिवेशन में भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार, संपादक, कवि, फिल्म गीतकार, टीवी प्रस्तोता व भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार मनोज भावुक को वर्ष 2025 के ‘ पाती अक्षर सम्मान ‘ से किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/बलिया(उत्तर प्रदेश)08 सितंबर। टाउन हॉल, बलिया, उत्तर प्रदेश में आयोजित समारोह में मनोज भावुक को गया सम्मान प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर सदानंद शाही व पाती पत्रिका के सम्पादक डॉ. अशोक द्विवेदी ने प्रदान किया।
मनोज भावुक को यह सम्मान भोजपुरी साहित्य व सिनेमा में उनके विशिष्ट अवदान व पूरे विश्व में भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया. सम्मान में प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार राशि प्रदान की गई.
इस अवसर पर वर्ष 2025 के लिए गिरिडीह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलभद्र और कवि मिथिलेश गहमरी व गत वर्ष के लिए लंगट सिंह कॉलेज के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डॉ. जयकांत सिंह ‘जय’ को भी ‘पाती अक्षर सम्मान‘ से नवाज़ा गया.

सम्मान

विदित है कि मनोज भावुक युगांडा और लंदन में रहते हुए भोजपुरी में लिखते रहे, छटपटाते रहे …और अंततः विदेश की इंजीनियर की नौकरी छोड़कर अपने को पूरी तरह से भोजपुरी के लिए समर्पित कर दिया. आज भोजपुरी साहित्य, सिनेमा, संगीत, टेलीविजन, ओटीटी, ब्लॉगिंग, संपादन, पत्रकारिता, और भोजपुरी के वैश्विक प्रचार-प्रसार में मनोज भावुक एक समर्पित व स्थापित नाम है. मनोज भोजपुरी साहित्य की गौरवशाली विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.
इस मौक़े पर कवि मनोज भावुक ने कहा, “सम्मान माने भरोसा. भरोसा खातिर आभार. सम्मान माने जिम्मेदारी त जेतना सँपरी, जेतना औकात बा, कोशिश करब.”

Related posts

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां ‘कोई भूखा ना सोए’ की संकल्पना हो रही साकार: मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

rktvnews

दुमका नगरपालिका (आम) चुनाव- 2026 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने संदेश विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

rktvnews

बागपत:नेहरू युवा केंद्र बागपत ने आयोजित की जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद 2024

rktvnews

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

Leave a Comment