RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों से टेलीफोन पर बातचीत की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
दोनों नेताओं ने आर्थिक, रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक आकलन किया। दोनों नेताओं ने होराइजन 2047 रोडमैप, हिंद-प्रशांत रोडमैप और रक्षा औद्योगिक रोडमैप के अनुरूप भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी वचनबद्धता को भी दोहराया।
दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में हाल के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया और भारत में राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने हेतु परस्पर संपर्क में बने रहने तथा साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

हीलर्स बने विनाशक: दिल्ली ब्लास्ट की हकीकत और “रक्तबीज-2” के बीच डरावनी समानता।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे ‘मोंथा’ चक्रवात को लेकर समस्त जिलेवासियों से विशेष सतर्कता और एहतियात बरतने की अपील की।

rktvnews

भोजपुर : सहेली कक्ष का हुआ उद्घाटन! शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘कानूनी सहायता तक पहुंच: ग्लोबल साउथ में न्याय तक पहुंच को मजबूत करना’ विषयवस्तु पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की गरिमा बढ़ाईं।

rktvnews

दरभंगा: लोक अदालत को ले न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने पौधरोपण कर की जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों कि शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment