RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 सितंबर।शहर के आरण्य देवी मंदिर में गुरुवार की संध्या श्री कृष्ण के छठी उत्सव पर भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान तकरीबन 4 हजार श्रद्धालु-भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर परिसर में संध्या 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमडी रही। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट आरा के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया गुरुवार की संध्या 8 बजे पूजा एवं आरती का कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में श्रद्धालु-भक्तों को चावल, दाल, बडी, सब्जी, दही बड़ा, पापड आदि प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालु-भक्तों ने पंगत में बैठकर छठी महोत्सव का प्रसाद ग्रहण किया। भव्य भंडारा के दौरान शहर के दूर-दराज इलाकों से आने वाले लोगों के बीच भी प्रसाद के पैकेट का वितरण किया गया। शुक्रवार की दोपहर मंदिर परिसर में बेसन, सूजी, मेवा एवं शुद्ध घी से निर्मित हलवा का प्रसाद बनाया गया। तत्पश्चात स्थानीय दुकानदारो एवं श्रद्धालु-भक्तों के बीच वितरित किया गया। भव्य भंडारा में मां‌ आरण्य देवी मंदिर के महंत सह ट्रस्ट निर्माता रंगनाथ मिश्र, महंत संजय मिश्र, महंत मनोज पाण्डेय, मां आरण्य मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, जितेन्द्र सिंह इंजीनियर, राजू मेहता, संतोष कुमार सिंह, रूपेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, नरेश कुमार, जीतू चंद्रवंशी, जीतू चौरसिया, गोलू बाबा, विकास पांडेय, विनय पांडेय, रिशू समेत सभी अन्य ट्रस्टी बंधू सक्रिय रहें।

Related posts

देवघर:स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ स्थानीय कामगारों को बेहतर मंच प्रदान करने हेतु सरस मेला का होगा आयोजनःउपायुक्त

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्ली में दक्षिण कोरिया गणराज्य के गृह एवं सुरक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

rktvnews

जयपुर:आरडीएसएस योजना के कामों में प्रगति बढ़ाएं -डिस्कॉम चेयरमैन

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पीड़ितों के बीच पहुंचे पंधाना।

rktvnews

बक्सर:सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं: जिलाधिकारी

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment