RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अण्डर 17 बालक चैंपियनशिप ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर।भोजपुर में पहली बार अण्डर 17 बालक चैंपियनशिप ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का दुसरा मैच गुरुवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में भोजपुर पैंथर बनाम भोजपुर लायन के बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। भोजपुर लायन के कप्तान युवराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर लायन की पुरी टीम 70 रनों पर सिमट गई। भोजपुर लायन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शशांक पाण्डेय ने 19 रन,आर्दश 18 रन, आयुष राज 17,ऋशी सिंह 3 रन, सुमित सिंह 2, अतिरिक्त की संख्या 10 रन रहा। भोजपुर पैंथर की ओर से गेंदबाजी करते हुए नमन कुमार सिंह 2 विकेट,साहिल राज ने 2 विकेट, कप्तान अर्चित कश्यप ने एक विकेट,ओम,हर्ष,देव ने एक एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजपुर पैंथर ने 15 ओवर में पांच विवेक खो कर लक्ष्य प्राप्त किया। भोजपुर पैंथर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नमन कुमार सिंह ने नाबाद 38 रन, हर्ष नाबाद 11 रन अतिरिक्त की संख्या 16 रन था। भोजपुर लायन की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्या ने सर्वाधिक तीन विकेट, आयुष ने एक विकेट प्राप्त किया।इस मैच के लिए निर्णायक नैतिक कश्यप, मोहित सिंह थे। वहीं स्कोरिंग की भूमिका में सचिन थे। इस मौके पर कुमार विजय धनंजय सिंह मुकेश दुबे, विकास सिंह, उपेन्द्र यादव उर्फ गोगा यादव,निरज कुमार सिंह, कुंदन राज सिंह,रवि कुमार सिंह, सचिव क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन,शरद कुमार सिंह अध्यक्ष क्रिकेट अकादमी भोजपुर, उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बनाई रंगोली।

rktvnews

धर्म जीवन का एक मात्र आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

54वें आईएफएफआई में ‘डिजिटल मोशन पिक्चर प्रिजर्वेशन का परिचय’ पर मास्टरक्लास का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 दिसंबर 24

rktvnews

उत्तराखंड:विद्यार्थी जीवन से ही चुनौतियों को अवसर में बदलने की आती है क्षमता: ओम बिरला

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की।

rktvnews

Leave a Comment