RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर तीर्थयात्री को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया।

गया/बिहार 04 सितंबर।ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर तीर्थयात्री को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया गया।
बायपास सीता कुंड ब्रिज निरीक्षण के क्रम में एन एच 82 सड़क के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि और मैन पावर एवं मशीनरी को लगा कर सड़क निर्माण तेजी से करवाये। निर्देश दिया कि जगह जगह में एक रोड से दुशरे रोड में जाने हेतु डायवर्शन देना सुनिश्चित करे। सड़क चौड़ीकरण के पश्चात वर्तमान समय में अब सीताकुंड के पास पुराने ब्रिज की ओर 14 मीटर एवं नए ब्रिज की 9 मीटर सड़क की चौड़ाइ है। उन्होंने निर्देश दिया कि बिपार्ड ब्रह्म वन होते हुए बाईपास सीताकुंड वाली सड़क जहां पर खराब है उसे समतल करवाये।
बाईपास मेन चौमोहनी पास सड़क के दोनों लेन के बीच मे गढ़े को समतल करवाने को कहा।
इसके पश्चात सीताकुंड का निरीक्षण किया। प्रोपर साफ सफाई करवाने को कहा। बैनर फ्लेक्स को बदलवाने को कहा।
ततपश्चात शमशान घाट निरीक्षण करते हुए घाट पर पसरे लकड़ी के गठरी को हटवाने का निर्देश दिए उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि घाट पर विभिन्न दुकान खुले हुए हैं उसे किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाये।
इसके पश्चात विष्णुपद क्षेत्र के निचले सतह, लष्मीबाग, तुल्सीबाग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के सहायक अभियंता सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि विष्णुपद के परिधि में जहां भी गंदगी है उसे तुरंत ठीक करवाये। जहां भी स्लैब टूटा हुआ है या पानी का जमाव है उसे तुरंत ठीक करवाये।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित पंडा समाज के पुरोहित, विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी / नोडल पदाधिकारी तथा अभियंता गण उपस्थित थे

Related posts

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिला पुस्तकालय निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) ने नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में ‘‘श्रमदान – स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में भारत के रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना की जिससे आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण को मजबूती मिली है।

rktvnews

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना-2.0 के तहत 27 विनिर्माताओं को मंजूरी दी।

rktvnews

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ओएनडीसी में शामिल हुआ।

rktvnews

उज्जैन:हम होंगे कामयाब पखवाडा” अंतर्गत शासकीय विभाग के प्रतिनिधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment