RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के लाभ-हानि तथा चुनावी प्रक्रिया को समझना जरूरी : मुख्य वक्ता प्रो. एहतेशाम खान

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर।वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में “निर्वाचन आयोग और लोकतंत्र” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) रामकृष्ण ठाकुर, मुख्य वक्ता मगध विश्वविद्यालय बोधगया के प्रो. (डॉ.) मोहम्मद एहतेशाम खान, डॉ. राज मोहन शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता प्रो. एहतेशाम खान ने निर्वाचन आयोग की भूमिका और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के लाभ-हानि तथा चुनावी प्रक्रियाओं के महत्व पर छात्रों को जागरूक किया।विभाग के प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार, डॉ. आमिर मोहम्मद और डॉ. रमेश कुमार ने शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सेमिनार में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें प्रमुख रूप से शोधार्थी सैयद मेराज अमरजीत कुमार, संजय कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, बेबी कुमारी, रबी कुमारी, कुमार अशुतोष, अभय कुमार, तौसीफ रज़ा, रवि रंजन प्रसाद, नरेंद्र सिंह, सुमन सौरभ, नेहा कुमारी, सोनाली कुमारी, सुमन श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अशुतोष गौरव, अभिनव कृष्णन मिश्रा, अमित यादव, गुड़िया कुमारी, रिया कुमारी, अंशु पांडे, रजनी कुमारी, अंसल राज, कुमारी किरण, सुलेखा कुमारी, अमृता भारती, रॉकी सिंह और सृष्टि कुमारी शामिल रहे।

Related posts

देवघर:मौजावार कैम्प का आयोजन कर मुआवजा राशि का किया जाएगा भुगतान।

rktvnews

गिरीडीह:जनगणना कार्य को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समीक्षा बैठक, सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य करने का निर्देश।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के रोमांचकारी हवाई करतबों ने गुवाहाटी के आसमान को मंत्रमुग्ध कर दिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वी.के. मल्होत्रा के निवास पर जाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

नारनौल:डॉक्टर के हड़ताल के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में 135 डॉक्टरों को तैनाती!किसी भी मरीज को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से नही रहने दिया जाएगा वंचित : सिविल सर्जन

rktvnews

मध्यप्रदेश:चरणबद्ध रूप से होगा एकात्म धाम को पूर्ण करने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment