RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, इटाढ़ी में छात्र-छात्राओं का NCC में किया गया चयन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 सितंबर।गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, इटाढ़ी (बक्सर) में आज 54 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी) के लिये किया गया। यह चयन प्रक्रिया सुबेदार मेजर दुबराज साहु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चयन के दौरान छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मेडिकल परीक्षा से गुजरना पड़ा। इन दोनों परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं का लिखित परीक्षा लिया गया। चयनित छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उल्लास और उमंग की झलक साफ देखने को मिली। मौके पर मौजूद शिक्षक और अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये डॉ. रामदयाल कुशवाहा ने कहा कि वे सभी एन.सी.सी प्रशिक्षण का भरपूर लाभ ले और देश सेवा की भावना को मजबूत करें।
चयन प्रक्रिया में सुबेदार महेश प्रसाद, और सी.एच.एम. नितीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त पूर्व एन.सी.सी कैडेट भी चयन प्रक्रिया में शामिल रहे।

Related posts

पहरपुर उच्च विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत रटौल में होंगे विकास कार्य।

rktvnews

रामगढ़:कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

वैशाली:औद्योगिक विकास को गति देने हेतु “उद्यमी संवाद कार्यक्रम” का होगा आयोजन : जिलाधिकारी

rktvnews

जर्जर व बदहाल है शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment