RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना में शुरू हुई मुंबई जैसी ओपन डबल डेकर बस सेवा।

जेपी गंगा पथ पर 15 किलोमीटर में होगा परिचालन

पटना/बिहार (डॉ एम रहमतुल्लाह)02 सितंबर।राजधानी पटना अब पर्यटकों को मुंबई जैसी अनूठी अनुभव देने के लिए तैयार है। मंगलवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) की ओर से जेपी गंगा पथ पर पहली ओपन डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की गई। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने दीघा रोटरी से कंगन घाट के बीच 15 किलोमीटर के रूट पर इस बस का उद्घाटन किया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि यह डबल डेकर बस पर्यटकों को गंगा दर्शन का शानदार अनुभव देगी। बीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने कहा कि इस पहल से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बस में एसी की सुविधा

बस में 40 सीटें हैं, जिनमें 20 वातानुकूलित सीटें निचले और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं। बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड भी होगा, जो पर्यटकों को रास्ते के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देगा। यह बस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जे.पी. गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराएगी।

प्रति व्यक्ति किराया 100 रुपये

किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति (दोनों ओर की यात्रा) और 50 रुपये प्रति व्यक्ति (एक ओर की यात्रा) निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सेवा की सफलता के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक भी दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर के लाल पियूष ने रोल बॉल में गोल्ड मेडल जीत देश स्तर पर किया राज्य सहित जिले का नाम रौशन।

rktvnews

पिछले 35 वर्षों में किसी आम चुनाव में सबसे अधिक मतदान के साथ जम्मू-कश्मीर ने भारत के चुनावी इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

Leave a Comment