RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डाक विभाग ने अमेरिका के लिए डाक की बुकिंग स्थगित करने की घोषणा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 31 अगस्त।डाक विभाग ने 22 अगस्त के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में, अमेरिका के लिए मेल की बुकिंग के निलंबन की समीक्षा की है।
अमेरिका जाने वाले डाक के परिवहन में वाहक कंपनियों की जारी असमर्थता तथा निर्धारित विनियामक तंत्र के अभाव को देखते हुए, अमेरिका जाने वाले 100 अमेरिकी डॉलर तक के मूल्य वाले पत्रों, दस्तावेजों तथा उपहार वस्तुओं सहित सभी श्रेणियों के डाक की बुकिंग को पूर्णतः निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
विभाग स्थिति पर कड़ी दृष्टि रख रहा है और शीघ्रताशीघ्र सेवाएं बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जिन ग्राहकों ने पहले ही सामान बुक कर लिया है और जो भेजा नहीं जा सका है, वे डाक शुल्क वापसी का दावा कर सकते हैं।
ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

Related posts

मुजफ्फरपुर:अनावश्यक एवं अकारण आवेदनों को रिजेक्ट/ रिवर्ट नहीं करें सीओ : मंत्री

rktvnews

गढ़वा:जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर कंबल बुनकर हेतु अहिल्याबाई कंबल बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड को सुपुर्द किया निबंधन प्रमाण पत्र।

rktvnews

कैसे पैदा होंगे बिना राजनीतिक ताल्लुक वाले युवा नेता?

rktvnews

भोजपुर:मो.यासीन अंसारी दानिश जनता दल (यू०) अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव बने।

rktvnews

प्रयोगशाला, उद्योग और बाजार के बीच किसान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : डॉ.एन.कलैसेल्वी।

rktvnews

पटना:हस्तशिल्प की कलाओं से गुलजार होगा गांधी मैदान,12 दिसंबर से होगा बिहार सरस मेले का आगाज़।

rktvnews

Leave a Comment