RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव मिथिलेश कुमार का बिदाई समारोह आयोजित

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 मई।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के मिथिलेश कुमार का स्थानांतरण मुजफ्फरपुर न्याय मंडल में होने के पश्चात दिनांक 23 मई को प्रभार सौंपा गया। प्रभार सौंपे जाने के उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय आरा के कर्मियों द्वारा उनको आज भावभीनी रुप से विदाई दी। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, ऋषि कुमार सिंह, विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय अरुण कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, सत्येंद्र सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षस्टम सह पोक्सो न्यायालय, अरविंद कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रयोदश, अखिलेश कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम, दुष्यंत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम वीरेंद्र कुमार चौबे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तदश, सुनील कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी षस्टम संदीप पटेल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंचम कविंद्र कुमार के साथ सभी कर्मी उपस्थित थे। बताया जाता है कि इनके कार्यकाल में ही फरवरी 2023 में राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे अधिक वादों का निष्पादन किया गया था इसके साथ ही इनके द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष मुहिम न्याय आपके द्वार के तहत पंचायत स्तर पर कमजोर एवं गरीब वर्ग के लोगों को विधिक रूप से जागरूक करना एवं उन्हें जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता पहुंचाने का कार्य इनके द्वारा किया गया है। विदाई की घड़ी में सचिव मिथिलेश कुमार ने भावुक होकर बताया कि हमें माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यालय कर्मी का पूर्ण रूप से सहयोग मिला है इसके लिए मैं सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करता हूं।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर भक्तों का कुशल-क्षेम लेने उज्जैन नगर भ्रमण पर निकले

rktvnews

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025:“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का कल से होगा आयोजन।

rktvnews

इंदौर में बुधवार को भी जारी रही फटाखा दुकानों/ फैक्ट्री/गोदामों की जांच।

rktvnews

थैला-पैसा द्वन्द!

rktvnews

चतरा:मां कौलेश्वरी मंदिर के मास्टर प्लान से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment