RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में बिजली आपूर्ति से संबंधित बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)28 अगस्त।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बिजली आपूर्ति से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विभाग आवश्यक कदम उठाए। बिजली से संबंधित समस्याओं का निवारण शीघ्र किया जाए ताकि आम लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि एक कंट्रोल रूम बनाया जाए तथा उसका संपर्क नंबर सार्वजनिक किया जाए। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि पीएम जनमन योजना के तहत सभी पहाड़िया गांवों में विद्युत कनेक्शन पहुँचे और कोई भी घर वंचित न रहे।
बैठक के दौरान मसलिया प्रखंड में चार माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की सूचना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) से स्पष्टीकरण मांगा गया।
इस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन सहित संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थ।

Related posts

पटना :बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधा रक्षासूत।

rktvnews

गढ़वा:“सही पोषण – देश का मजबूत भविष्य” : उपायुक्त

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अगस्त 25

rktvnews

पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

G-20 थीम आधारित एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) एवं म. प्र. फार्म गेट सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन

rktvnews

उज्जैन: मुख्यमंत्री ने बंधवाए रक्षा सूत्र, दिए उपहार।

rktvnews

Leave a Comment