RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:दलाही संकुल में चार दिवसीय समुदाय आधारित निगरानी (CBMS) ड्राइव का समापन, डिब्रीफिंग बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)28 अगस्त।दलाही आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की दीदियों ने “समुदाय आधारित निगरानी (CBMS)” पर डिब्रीफिंग बैठक का आयोजन किया। यह बैठक दलाही संकुल कार्यालय भवन में संपन्न हुई।
CBMS पहल के तहत समूह, ग्राम संगठन और संकुल संगठन की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए कुल 8 सदस्यों की 4 टीम गठित की गई थी। इन टीमों ने 4 दिनों तक ड्राइव चलाकर प्रतिदिन 4 समूहों और 1 ग्राम संगठन का डाटा एकत्र किया। इस दौरान टीमों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और आंकड़े संकलित किए।
आज आयोजित डिब्रीफिंग बैठक में सभी टीमों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पहल का उद्देश्य समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल संगठनों की मौजूदा स्थिति को समझना, आवश्यकता अनुसार सुधार करना और अच्छे प्रथाओं को साझा करना है, ताकि अन्य समूहों और संगठनों में भी सुधार लाया जा सके।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव, सामुदायिक समन्वक उर्मिला मुर्मू, ब्लॉक एंकर पर्सन श्रीकांत शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर संदीप कुमार सेन, CBMS टीम, तथा दलाही संकुल की OB एवं EC सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Related posts

वैशाली:जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अप्रैल 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 अक्टूबर 24

rktvnews

डाक्टर अशोक तिवारी अमन की कृति ‘इतनी सी बात’ – लघुकथा संग्रह का लोकार्पण तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय भोपाल मे।

rktvnews

घोंचुओं की, घोंचुओं द्वारा बनाई गई, घोंचू सरकार ।

rktvnews

चतरा:पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा चतरा को राज्य में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment