RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका-अमडापाड़ा मुख्य पथ की मरम्मति एवं पुनर्निर्माण हेतु बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)28 अगस्त।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में दुमका-अमडापाड़ा मुख्य पथ की मरम्मति एवं पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि वेस्ट बंगाल पावर कॉरपोरेशन द्वारा कोयला आपूर्ति हेतु भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही के कारण इस मार्ग को गंभीर क्षति पहुँची है। सड़क की स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है।
उपायुक्त ने कहा कि यह मार्ग दुमका एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस मार्ग की मरम्मति एवं पुनर्निर्माण का कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग एवं एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कोयला ढुलाई के कारण उड़ने वाली धूल से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए 4 रोड स्वीपर मशीन की व्यवस्था की जाए, ताकि पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस पर बंगाल पावर कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि ने आश्वस्त किया कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार जल्द से जल्द दुमका-अमडापाड़ा रोड का मरमती कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। तथा यथा संभव 4 रोड स्वीपर मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बैठक में पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, वेस्ट बंगाल पावर कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में स्वदेशी खेल का किया गया आयोजन।

rktvnews

उदवंतनगर के छोटकी सासाराम के सरैया बिस्थापितों को अविल्ब जमीन का पर्चा दे जिला प्रशासन-माले!

rktvnews

भोजपुर:डाक अधीक्षक ने किया डाकघर का उदघाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कीं।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के चाईबासा में तीन दिवसीय डेरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उदघाटन किया।

rktvnews

विश्व पटल में मानसखंड देगा कुमाऊं को अपनी अलग पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

Leave a Comment