RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

देश “अंबेडकर” के विचारों से चलेगा “गोडसे” के नही:सारिका पासवान

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 मई।आज राष्ट्रीय जनता दल बड़हरा द्वारा बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय और संचालन अजय राम ने किया।पार्टी के प्रवक्ता और प्रभारी बनकर आई सारिका पासवान ने कहा की देश अंबेडकर जी के विचारों से चलेगा न की गोडसे के विचारों से चलेगा।इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा की इस देश में राष्ट्रीय जनता दल अंबेडकर जी के विचारों पर चलती है। उन्होंने कहा की किसानों, गरीबों और नौजवानों के लिए अगर किसी ने काम काम किया है तो उस व्यक्ति का नाम है लालू प्रसाद यादव। लालू प्रसाद यादव ने अंतिम पायदान के व्यक्ति का भी विकास करने का काम किया है। भोजपुर जिला में जो भी विकास दिखाई पड़ रहा है लालू जी के समय का ही दिखाई पड़ रहा है। संविधान खतरे में है इसलिए गांव गरीब किसान मजदूर नौजवान को आगे आना चाहिए पूर्व विधायक सरोज यादव ने कहा की हम जब विधायक थे तो सिर्फ गरीबों का काम होता था लेकिन आज वैसा नहीं है अन्य उपस्थित लोगों में जयराम यादव,मंटू शर्मा, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह, ललित जी,सुभाष जी ,अजय जय राम,विनोद राम, जय शंकर यादव, तारकेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

9 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रपति 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भगवान महाकाल का अभिषेक।

rktvnews

नवादा:सेवानिवृत्ति पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में परिचारी आशा कुमारी सिन्हा को भावभीनी विदाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे आयोजन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment