RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: डीएम ने कायम नगर से जीरो माइल तक एनएच निर्माण कार्य का किया निरीक्षण,अतिक्रमण को ले अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)22 दिसंबर। शनिवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने कायमनगर से जीरो माइल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को सभी अतिक्रमणों को अविलंब हटाने का निर्देश दिया।साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को इसके सतत अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को समयबद्ध तरीके से राजमार्ग निर्माण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जमा कचरे को तुरंत चांदी स्थित WPU में स्थानांतरित किया जाए और जीरो माइल पर बन रहे ड्रेनेज सिस्टम के कार्य में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही, बाजार समिति क्षेत्र में नाले के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया।
इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, उप नगर आयुक्त, पथ निर्माण विभाग के अभियंता, राजस्व अधिकारी कोइलवर एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

भोपाल के चार साहित्यकार प्रयागराज में होंगे अखिल भारतीय सम्मानों से सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:सदर अस्पताल सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडरों के साथ बैठक का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:27 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई में आगे आए पिछड़ा – डॉ अखिलेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल एस)

rktvnews

IA डोनार ( दरभंगा ) में स्थापित होगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, ₹27.44 करोड़ के निवेश से 300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हेतु सभी अंचलों में चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment