RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पश्चिमी चंपारण:बच्चियों से दुर्व्यवहार के आरोप में विशिष्ट शिक्षक लालबाबु प्रसाद शिक्षक निलंबित।

प्रपत्र क गठित कर होगी विभागीय कार्रवाई।

विद्यालय परिसर में बच्चियों की सुरक्षा सर्वोपरि : जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)26 अगस्त।रा० उ० म० वि० परसा रिफ्यूजी कॉलोनी, प्रखंड योगापट्टी के विशिष्ट शिक्षक लालबाबु प्रसाद को बच्चियों के साथ अभद्र भाषा प्रयोग एवं दुर्व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ज्ञातव्य हो कि सोमवार पूर्वाह्न लगभग 10:45 बजे बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय परिसर पहुँचकर हंगामा करने लगे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़, अश्लील बातें तथा मारपीट तक की जाती है। बच्चियों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें डराने-धमकाने का भी प्रयास किया गया। कुछ बच्चियों को चोट लगने की भी शिकायत अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई है।
इस मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को त्वरित जांच का निर्देश दिया। जांचोपरांत आरोपों को सत्य पाते हुए संबंधित शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्रपत्र-क का गठन भी प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीण द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त के मद्देनजर शिक्षा विभाग द्वारा निलंबन की करवाई की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और विद्यालय परिसर में इस प्रकार की किसी भी घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:डीएम ने किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार साथी ऐप के अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर ”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषयक सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

पटना:गिरते भूजल स्तर तथा हीट वेव को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment