RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित अंचलों में कृषि इनपुट अनुदान वितरण के कार्यों की प्रगति की वीसी द्वारा की समीक्षा।

लाभ से वंचित न रहे एक भी पात्र किसान : डीएम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित अंचलों में कृषि इनपुट अनुदान वितरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष एवं चालू वर्ष में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए कृषि पदाधिकारी को विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाने तथा जनप्रतिनिधियों को भी इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।उन्होंने बाढ़ प्रभावितों किसानों का पारदर्शिता के साथ सत्यापन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सही लाभुक किसान के खाते में ही अनुदान राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण (DBT) सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक सप्ताह इसकी प्रगति-रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 नवंबर 25

rktvnews

पटना:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

पटेल बस पड़ाव में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर भाकपा माले और लघु व्यवसाई संघ का प्रतिनिधि मंडल नवादा थाना प्रभारी से मिला।

rktvnews

गिरीडीह:गर्मी में लोगों को राहत: मधुबन पेयजलापूर्ति योजना पुनः शुरू करने की तैयारी पूरी।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

rktvnews

नारनौल:बस चालक व परिचालकों के लिए अब उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी बनेंगे फर्स्ट एड सर्टिफिकेट,डीसी मोनिका गुप्ता के समक्ष स्कूल संचालकों ने उठाई थी मांग।

rktvnews

Leave a Comment