RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन।

विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और गुणी कलाकार बनने के लिए प्रेरित किया गया।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 22 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कल नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारंभ एवं एनईपी 2020 पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशानुसार तथा कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल ने की। साथ ही अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो. डॉ. नीता गहरवार व अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. डॉ. नमन दत्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई।
सर्वप्रथम दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत सहायक प्राध्यापक डॉ. कौस्तुुभ रंजन ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विस्तृत जानकारी दी। विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के साथ ही विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में बताया गया। इसके पश्चात संकाय अध्यक्षों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने संकाय में संचालित विभागों की जानकारी प्रदान की। नृत्य संकाय की अधिष्ठाता प्रो. नीता गहरवार ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नृत्य संकाय में संचालित विभागों की जानकारी देते हुए कहा कि अपना संस्कार एवं अपनी सभ्यता संस्था के भीतर तथा बाहर दोनों जगह बनाए रखें। सहायक प्राध्यापक डॉ. लिकेश्वर वर्मा ने संगीत संकाय में संचालित विभागों की जानकारी देते हुए कहा कि यहां आज भी गुरु-शिष्य परंपरा जीवित है। उन्होंने विद्यार्थियों को असामाजिक गतिविधियों एवं नशापान से दूर रहने की सलाह दी। रबी नारायण गुप्ता ने दृश्यकला संकाय में संचालित विभागों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि आप किसी भी जगह जाएं शालीनता बनाए रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी से कुछ न कुछ सीखने की प्रवृत्ति पैदा करने की बात कही। डॉ. दीपशिखा पटेल ने लोक संगीत विभाग एवं संकाय की स्थापना आदि के साथ ही यहां पढ़ाए जाने वाले विषयों की जानकारी प्रदान की।
अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल ने कहा कि दीक्षारंभ की परंपरा बहुत ही प्राचीन है, जिसमें शिष्य अपने गुरु के यहां रहकर ही शिक्षा ग्रहण करते थे। आज नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारंभ है और शिक्षकों के द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके मूल उदृदेश्य से संबंधित जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने दायित्वों को अच्छे से निभाएं जिससे हम अपनी नई पीढ़ी तक इसे हस्तांतरित कर सकें। कबीर दास जी के दोहे के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का पालन करने तथा गुरु का अनुसरण करने की बात कही। विद्यार्थियों से कहा कि आपका यह समय कीमती है, इसका सदुपयोग करें। इसके पश्चात अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. डॉ. नमन दत्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था अन्य संस्थाओं से अलग है। यहां पढ़ाई के साथ जीवन जीने की शैली भी सिखाई जाती है। कलाकार बनने से पहले हमें बेहतर इंसान बनना जरूरी है, यही हमारा विश्वविद्यालय सिखाता है। उन्होंने कहा कि बेहतर की उम्मीद लेकर चलिए और कड़ी मेहनत कीजिए। नामी नहीं बल्कि गुणी कलाकार बनने की इच्छा लेकर पढ़ाई करें तभी आप अपने जीवन में सफल हो पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवमाईत मिंज ने किया।

नवप्रवेशी विद्यार्थियों को एनईपी के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों को एनईपी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बी.व्होक के संबंध में सहायक प्राध्यापक वेंकट आर गुड़े, बी.पी.ए. के संबंध में सहायक प्राध्यापक डॉ. एस. मेदिनी होम्बल, बी.एफ.ए. के संबंध में सहायक प्राध्यापक डॉ. छगेन्द्र उसेण्डी एवं बी.ए. के संबंध में सहायक प्राध्यापक डॉ. कौस्तुभ रंजन ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह एनईपी के तहत विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार अलग-अलग विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। किस तरह कोर्स पूरा करना है और परीक्षा में सम्मिलित होना है। इस दौरान एनईपी के तहत डी.एस.सी., डी.एस.ई., जी.ई., एस.ई.सी., व्ही.ए.सी. तथा ए.ई.सी. के कोर्स के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related posts

उमरिया:कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सम्पूर्ण उमरिया जिले को किया जल अभाव ग्रस्त घोषित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने 105 आदिम जनजाति परिवारों के बीच धोती साड़ी, चौकी व कंबल का किया वितरण

rktvnews

उज्जैन:चिलचिलाती धूप पर भारी रहेगी आस्था और विश्वास की पंचक्रोशी यात्रा’।

rktvnews

भय व्यक्ति के व्यक्तित्व को झकझोर देता है।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा ‘अभिलेखों में 1857 ई० का विद्रोह और बिहार “विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment