RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल ने किया कोईलवर एवं उदवंतनगर अंचल का निरीक्षण।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अगस्त।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल द्वारा कोईलवर एवं उदवंतनगर अंचल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व महाअभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। डॉ. पाल ने कोईलवर अंचल अंतर्गत राजापुर पंचायत में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया तथा प्रपत्र वितरण कार्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्देशित किया कि सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजस्व महाअभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करें।अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम द्वारा घर–घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं संबंधित आवेदन प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिससे ऑनलाइन सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके।इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक रैयत को उसकी भूमि से संबंधित सही एवं पारदर्शी अभिलेख उपलब्ध कराना है। दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अन्य सुधार कार्यों को त्वरित गति से पूरा करना, भूमि विवादों से बचाव कर स्थायी समाधान प्रदान करना तथा भूमि अभिलेखों की शुद्धता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ एवं बैंकों से ऋण प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल बनाना इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।
इस अवसर पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता आरा सदर,अंचलाधिकारी आरा सदर, अंचलाधिकारी कोईलवर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

सीसीआई ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में भारत टेक्स-2024में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया।

rktvnews

गढ़वा:सदर अस्पताल सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडरों के साथ बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर के समर्थन कुमार सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ब्रांज जीतकर बनाया इतिहास।

rktvnews

दवाओं के मूल्य निर्धारित करने के मानक।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई से श्रीलंका के लिये भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज जलपोत को झंडी दिखाकर रवाना किया

rktvnews

Leave a Comment