RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

सारण: 26 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

HRVS INDIA PVT. LTD के द्वारा Operator /Helper के रिक्त 50 पदों पर अभ्यर्थियों का किया जायेगा चयन।
शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10th, 12th और ITI उत्तीर्ण होना आवश्यक।

RKTV NEWS/छपरा (सारण )20 अगस्त।सहायक निदेशक, (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा BSDC गरखा, गरखा प्रखंड परिसर में 26.08.2025 को पूर्वाहन 11:00 से नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इस नियोजन कैम्प में HRVS INDIA PVT. LTD के द्वारा Operator /Helper के रिक्त 50 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता 10th, 12th, ITI उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होना आवश्यक होगा। वेतन 17242 से 20000 रुपए के बीच होगी। जॉब लोकेशन नोएडा होगा।
नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन nsc.gov.in पर हो। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

सेना अस्पताल (आर एंड आर) में पहली सोल्जरथॉन का आयोजन, वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 5,000 से अधिक धावकों ने लिया भाग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 सितंबर 25

rktvnews

राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी ने सभी किसानों से की अपील: निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री का लाभ उठाएं

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment