RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की यूपीआई आधारित नगद निकासी सेवा।

RKTV NEWS/मुंबई(महाराष्ट्र)17 मार्च। जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने यूपीआई आधारित कैश विदड्रॉल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत ग्राहक अब बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर क्यूआर कोड स्कैन कर नकद निकाल सकेंगे। मतलब बिना डेबिट कार्ड और पारंपरिक एटीएम नहीं होने के बाद भी ग्राहक अपना पैसा निकाल सकेंगे।
बैंक के अनुसार, नई सेवा खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जहां एटीएम पहुंच सीमित है। ग्राहक अपने यूटीआई ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन ऑथराइज कर आसानी से नकद प्राप्त कर सकेंगे।
जियो पेमेंट्स बैंक ने कहा कि कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा डिजिटल भुगतान और नकद उपयोग के बीच की दूरी को कम करेगी तथा पहली बार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहायक वातावरण में यूपीआई अनुभव प्रदान करेगी।
बैंक का कहना है कि अपने डिजिटल भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर और लास्ट-माइल बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क के जरिए यह पहल देश में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नकद-निर्भर वर्गों तक यूपीआई का विस्तार करने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध; जैसे-जैसे देश प्रगति कर रहा है, और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं: राजनाथ सिंह

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स को खरीदने के उद्देश्य से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 2269.54 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन जेलिंगर से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: शहीद की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू संचालन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment