RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के निरीक्षण में उपस्थित मिले डाक्टर ।

अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण करते डॉक्टर अतिउल्लाह अंसारी और मजिस्ट्रेट सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पुनः जांच की गई। मजिस्ट्रेट सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह और शाहपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अतिउल्लाह अंसारी द्वारा शाहपुर नगर पंचायत में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का जांच और निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड केन्द्रों मे डाक्टर उपस्थित पाये गए। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी  डा अतिउल्लाह अंसारी ने बताया कि संकट मोचन अल्ट्रासाउंड, पॉपुलर अल्ट्रासाउंड, मां जीवदानी अल्ट्रासाउंड और आराध्या अल्ट्रासाउंड पर डॉक्टर मौजूद पाए गये। सभी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के चालकों को  प्रतिदिन आवश्यक रूप से चिकित्सकों के उपस्थित रखने की सख्त हिदायत दी गई। औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई हमेशा होती रहेगी या महज खानापूर्ति बनेगी, यह तो समय ही बतायेगा।

Related posts

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वाशिंगटन डी.सी. में छठे भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में 1870 के बाद से वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सबसे अधिक माल चढ़ाने-उतारने (कार्गो हैंडलिंग) का कीर्तिमान।

rktvnews

भोजपुर:रमना महावीर मंदिर ट्रस्ट से बिटिया की शादी व परीक्षार्थी रात्रि विश्राम हेतु सहयोग जारी : महंत सुमन बाबा

rktvnews

समाज की हर समस्या आईआईसीसी का मुद्दा होगा: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मई 26

rktvnews

भोजपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का शाहपुर मे भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment