RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)19 अगस्त।आज समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन संबंधी शिकायतें, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, मईया समान योजना, सड़क सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

खिड़की तोड़ दुकान से हजारों के सामान व नगदी ले उड़े चोर।

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने की कार्रवाई,अबुआ आवास में अयोग्य लाभुकों के चयन पर पंचायत सचिव बर्खास्त।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएल कप सीजन 1 का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पब्लिक सहयोग के मद्देनजर जिले सहित कई थाना क्षेत्रों में कराया खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

रउआ आईंम लागत रहे ….!

rktvnews

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment