RK TV News
खबरें
Breaking News

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल, पंचायत विकास दिवस पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने किया भ्रमण।

RKTV NEWS/पटना/बेगूसराय, 28 जून। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा कुंदन कुमार ने बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड स्थित मणिअप्पा पंचायत का भ्रमण किया। सामुदायिक सहभागिता, जनभागीदारी और सतत विकास के प्रभावी मॉडल के रूप में उभरी यह पंचायत आज राज्य की एक प्रेरणादायी आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित हो रही है।
भ्रमण के दौरान कुंदन कुमार ने पंचायत के ग्रामीणों से संवाद किया तथा विशेष रूप से महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा कर उनके अनुभवों, आकांक्षाओं एवं ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को समझा। उन्होंने कहा कि “मणिअप्पा पंचायत यह सिद्ध करती है कि जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है। ऐसे मॉडल ‘विकसित बिहार’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।”
उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी पहलों की समीक्षा की तथा स्थानीय समुदाय द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और समावेशी विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर बोले पूर्व कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ,इस देव भूमि में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात।

rktvnews

वैशाली:जनसेवाओं में लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्ट आचरण किसी भी स्तिथि में नहीं किया जायेगा बर्दाश्त : जिलाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न कोषागों का गठन।

rktvnews

नई दिल्ली:उर्दू का रिश्ता हमारी रूह से है:मुजफ्फर अली

rktvnews

Leave a Comment