RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने किया जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।आज खेल विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल भवन, आरा में हुआ। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर भोजपुर का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार भर से खेल प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। इस प्रतियोगिता में कुल पाँच खेल विधाएँ — एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग एवं वॉलीबॉल शामिल हैं। प्रथम दिन, 18 अगस्त 2025 को, जिले के 14 प्रखंडों से 378 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 अगस्त 2025 से किया जाएगा।कार्यक्रम में स्वागत संबोधन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) चन्दन प्रभाकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन शिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय एवं विजया श्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला खेल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, संबंधित खेल संघों के सचिव, शारीरिक शिक्षक, वरीय खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

भारत ने ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में समावेशी, न्यायसंगत और सतत कृषि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

rktvnews

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया का दौरा किया।

rktvnews

SBI भोपाल मण्डल द्वारा मध्य प्रदेश एवं छतीसगढ़ के सभी 36 क्षेत्रीय कार्यालयों ने गरीबों को सामाजिक सेवा के तहत कम्बल वितरित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी!कार रैली में शामिल मतदाताओं को दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment