RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

भोजपुर:श्रेया पांडेय की गायन शैली में बनारस की सुगंध।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।आनंद कंद भगवान की ठाकुरबाड़ी में युवा गायिका श्रेया पांडेय ने राग संगीत से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया । अवसर था 112वां श्री कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह की द्वितीय निशा का । इस कार्यक्रम का उद्घाटन रंगकर्मी अभिनेता कृष्ण यादव” कृष्णेंदु”ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृष्ण ने संगीत की परंपरा को स्थापित किया है । कृष्ण ने मुरली भी बजाया एवं नृत्य भी किया । आज की जो कथक शैली है वो कृष्ण की ही परंपरा है जिसे पहले नटवरी नृत्य के नाम से जाना जाता था । कार्यक्रम मे शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडेय ने राग विहाग में एकताल विलंबित बड़ा ख्याल, मध्य लय तीनताल की बंदिश रोको ना डगर मोहे जाने दो घरवा ” व खमाज की ठुमरी ” कैसी बजावत श्याम बसुरियाँ ” प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । वहीं कथक नृत्यांगना रीतिका कुमारी ने गणेश वंदना “गाइये गणपति जगवंदन” से कथक की शुरुआत की । वही तीनताल में शुद्ध कथक प्रस्तुत करते हुए रंगी साड़ी गुलाबी चुनरिया रे…. पर भाव भंगिमाओं से श्रोताओं की वाहवाही लूटी । वही सोमी सोनी, सानवी सोनी व अभिश्री ने काहे रोकत डगर प्यारे नंदलाल मोरे पर नयनाभिराम अभिनय प्रस्तुत किया । तबले पर गुरु बक्शी विकास व हारमोनियम पर अजीत पांडेय ने संगत किया । मंच संचालन अमित कुमार व धन्यवाद ज्ञापन आदित्या ने किया ।

Related posts

राजस्थान:बाल, महिला और युवा कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरकार उठा रही है ठोस कदम: मुख्य सचिव

rktvnews

दरभंगा के पोलो मैदान में शुरू हुआ खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार,जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: चंदवा सूर्य मंदिर परिसर में शुरू हुआ श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने निर्माणाधीन कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:हरिगांव में किसानों की हुई बैठक, किसान उत्पादक संघ बनाने का हुआ निर्णय।

rktvnews

गणतंत्र के 76 साल : हमने क्या खोया और क्या पाया

rktvnews

Leave a Comment