RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना: नहीं रहे महान साहित्य-सेवी आचार्य निशान्त केतु,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष ने किया शोक प्रकट।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)17 अगस्त।महान साहित्य-सेवी आचार्य निशान्त केतु ने लंबी बीमारी के बाद आज प्रातः साढ़े पाँच बजे गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम साँस ली ।
उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने कहा है कि लगभग सात दशक तक हिन्दी साहित्य की अनवरत सेवा करने वाले निशान्तकेंतु, जिनका मूल नाम चंद्र किशोर पाण्डेय है, साहित्य की विविध विधाओं में चार दर्जन से अधिक ग्रंथों के रचनाकार के रूप में साहित्य जगत में समादृत रहे हैं। इनकी विद्वतापूर्ण लेखनी से हिन्दी धन्य हुई है। इनके निधन से हिन्दी-भवन का एक सुदृढ़ स्तम्भ ढह गया है। यह साहित्य की एक बड़ी क्षति है । निशान्तकेतु जी का साहित्य सम्मेलन से भी गहरा संबंध था। उन्होंने अपनी साधना के बहुत दिन सम्मेलन को दिए । सुलभ इंटरनेशनल की पत्रिका से जुड़ने से पहले वे जब तक पटना में रहे, कई-कई दिनों तक सम्मेलन में ही प्रवास करते थे। उन्होंने सम्मेलन पत्रिका “साहित्य” का भी संपादन किया!

Related posts

दरभंगा में हैण्डबॉल, खो-खो एवं वुशु खेल विधा के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षक 07 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नगालैंड के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय और सीआईआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान की जीवनरेखा कहे जाने वाले तालाबों को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा अदाणी फाउंडेशन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 9 ट्रक अवैध बालू के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

BIADA की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक अब प्रत्येक दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे हाइब्रिड मोड में होगी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment