RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक के नेतृत्व में सैकड़ो मोटरसाइकिल संग निकाली गई तिरंगा यात्रा।

देशभक्ति के जज़्बे और एकता के संदेश में निकाली गई तिरंगा यात्रा : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 अगस्त।देशभक्ति के जज़्बे और एकता के संदेश के साथ आज गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा ने लोगों के दिलों में नया जोश भर दिया। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में इस यात्रा की शुरुआत बबुरा दुर्गा मंदिर से शुरू हुई और अंबिका शरण सिंह हाई स्कूल जमालपुर में समाप्त हुई। इस यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। बाइक पर बैठकर सुबह से ही हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से माहौल गूंज उठा। इस यात्रा में बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी बाइक चलाते हुए यात्रा का नेतृत्व करते रहे। वहीं यात्रा के बाद राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे गर्व और एकता का प्रतीक है, और इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान दें। राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब बात देश की शान की हो, तो हर दिल तिरंगे के रंग में रंग जाता है।
तिरंगा यात्रा में संजय कुमार सिंह,धनंजय तिवारी,शुभम पांडेय,धीरज सिंह,टुनटुन बिंद,संजय कुशवाहा, दीपक तिवारी, रंजीत गुप्ता, संतोष सिंह संटु,संदीप सिंह,मुकेश सिंह,नवीन सिंह,बबुरा मुखिया राहुल कुमार, राजापुर मुखिया अर्जुन सिंह,मनोज सिंह,हरिहर सिंह,रघुवीर सिंह,निशांत कुमार, विवेक कुमार, रौशन कुमार आदि सैकड़ो लोग शामिल थे।
जमालपुर हाई स्कूल के पास तिरंगा यात्रा पहुंचने पर स्कूल के छात्रो द्वारा फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।

Related posts

रक्षा मंत्री ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय सर्वानुमति कौन तोड़ रहा है?

rktvnews

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे!

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment