RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

आमजनों के सुविधा को देखते हुए अधिकारियों की उपस्थिति में अब मंलवार, गुरूवार एवं शनिवार को होगा जनता दरबार का आयोजन।

जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)14 अगस्त।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, बिजली माफी एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गुड्डू के गोल से बेरथ को मिली सफलता, पिरौटा को मिला वाक ओवर।

rktvnews

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:78 वे स्वतंत्रता दिवस को भाजपा द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

नवादा जिला को मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान: आशुतोष कुमार वर्मा

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment