RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: डीएम ने तत्काल प्रभाव से तीन शिक्षिकाओं को किया निलंबित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)10 अगस्त।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा तीन शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध बीएलओ के रूप में योगदान समर्पित नहीं करने का आरोप था। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर ने इस संबंध में प्रतिवेदित किया था। ज़िलाधिकारी द्वारा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इन तीनों शिक्षिकाओं के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

बीएलओ के रूप में योगदान समर्पित नहीं करने वाले निलंबित शिक्षिकाओं का विवरण

रूपा कुमारी, शिक्षिका, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह पटना हाई स्कूल-सह-बी०एल०ओ०, बूथ सं०-399, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

सलोनी कुमारी, शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, मुरलीचक-सह-बी०एल०ओ०, बूथ सं०-211, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

अनुपमा भारती, शिक्षिका, राजकीय कन्या उच्च मा०वि०, शास्त्रीनगर-सह-बी०एल०ओ०, बूथ सं०-48, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

इन सभी शिक्षिकाओं को बी०एल०ओ० के रूप में योगदान नहीं किये जाने, निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में असहयोग एवं स्वेच्छाचारिता, कार्यों में घोर लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन के आलोक में निलंबित किया गया है।

Related posts

भोजपुर: आग और राग के महाकवि हैं दिनकर : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

गढ़वा:मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर गिरी गाज, पैसा मांगने के आरोप में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका चयनमुक्त।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी बैंकों के अम्ब्रेला संगठन, नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विश्व बैंक की सहायता से प्रदेश में तीन जल प्रदाय और सात सीवरेज परियोजना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अप्रैल 25

rktvnews

भोजपुर:राजद का विशाल धरना, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा।

rktvnews

Leave a Comment