RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा डीएम से क्यामुद्दीन अंसारी का सवाल,आरा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों से दूरी क्यों ?

आरा सदर प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की भाकपा माले नेता ने की मांग की।

पीरौंटा से दूरभाष पर जिला पदाधिकारी से बाढ़ राहत चलाने की क्यामुद्दीन अंसारी ने की मांग।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 अगस्त ।भाकपा माले नेता व आरा विधानसभा के महागठबंधन समर्थित पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि आज तड़के ट्रैक्टर पर सवार होकर पीरौंटा पहुंचे जहां बाढ़ पीड़ितों की दैनिय दशा को देखकर पहले आपदा पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की पर वे फोन नहीं उठाए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि उन्होंने एसडीओ आरा से दूरभाष पर ही बाढ़ राहत के लिए बात की तथा जिला पदाधिकारी से भी दूरभाष पर बात की उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी से वार्ता में कहा कि गयी की बड़हरा में तो आपका बाढ़ राहत कार्य चल रहा है जहां सुखा राशन, त्रिपाल ,वितरण कर रहे है पर आरा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों से दूरी क्यों ?
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पीरौंटा पंचायत के पीरौंटा, यादवपुर, पिपरा जयपाल,नागोपुर, चौमुखा, जगवलिया,तेतरियां, मठिया,धेधटा कहीं भी नाव की व्यवस्था नहीं है और न कोई सरकारी बाढ़ राहत का प्रबंध।
श्री अंसारी ने बताया की जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आरा प्रखंड के सभी गांवों में बाढ़ राहत कार्य शीघ्र चलवाया जाएगा.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हम जिला पदाधिकारी के आरा विधानसभा में बाढ़ राहत कार्य का इंतजार करेंगे।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने पीरौंटा स्कूल पर शरण लिए महादलित लोगों से मुलाकात की।उन्होंने बताया कि उनके पास न खाने के लिए अनाज है और न उनके पास रहने के लिए एक अदद त्रिपाल।माले नेता ने कहा कि आपदा में आरा सी.ओ.फरार है उन पर जिला पदाधिकारी को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला प्रशासन से मांग कि है कि सबसे पहले जिला पदाधिकारी आरा सदर प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित करे और राहत कार्य तेज गति से चलाए.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने पूर्व मुखिया विजय यादव, वर्तमान मुखिया पति गुड्डू यादव यथा आम बाढ़ पीड़ितों के साथ साथ भाकपा माले नेता हरिशंकर साह से भी मुलाकात की।
इस दौरान क्यामुद्दीन अंसारी के साथ युवा नेता विजय यादव,मो.मसरुर आलम,तथा आरिफ एकबाल भी थे

Related posts

वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से दिसंबर 2023 तक पिछले नौ महीनों में भारत में अंतरिक्ष स्टार्टअप्स में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

विमान बेड़ा जो 2014 में 400 था अब बढ़कर 644 हो गयाः ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

rktvnews

भाकपा माले की ब्रांच इकाई ने पार्टी संस्थापक चारू मजूमदार का शहादत और पार्टी का 49 स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा पीएम मित्र पार्क से लाभ, 3 लाख रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment