RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:4.25 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग का लक्ष्य प्राप्त, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)08 अगस्त। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के अंतर्गत क्रियन्वित एमओयू की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निवेशकों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें और विविध स्तरों पर लंबित स्वीकृतियों का सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर प्राथमिकता से निष्पादन कर निवेश प्रस्तावों को शीघ्र धरातल पर उतारने में निवेशकों की सहायता करें ।साथ ही ऐसे विभाग जहां एमओयू की संख्या अधिक है, विभाग स्तर पर इनवेस्टर फेसिलिटेशन सेल का गठन किया जाए।
ऐसे निवेशक जिनके पास परियोजना क्रियान्वयन हेतु भूमि उपलब्ध है तथा विविध स्तरों पर कोई अनुमोदन लंबित है, ऐसे प्रकरणों का संबंधित विभागों तथा निवेशकों के साथ समन्वय प्राथमिकता से निष्पादन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये गये। ऐसे एमओयू जहां निवेशक के पास भूमि उपलब्ध है एवं परियोजना के स्तर पर सभी आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर लिये गये हैं, के ग्राउंड ब्रेकिंग हेतु निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाए ।
श्री पंत ने सभी विभागों के सम्मिलित प्रयासों से अब तक 4.25 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग का लक्ष्य प्राप्ति पर सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश का माहौल सकारात्मक है, हमें और अधिक गति प्रदान करने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव ने बताया कि निवेशकों के प्रदेश में आने से सरकार को रोजगार, शिक्षा, तकनीकी जैसे कई क्षेत्रों में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
जिससे राज्य में अधिक से अधिक निवेश होगा और राज्य विकास की नई ऊंचाई प्राप्त कर सकेगा।
बैठक में कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता, राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार, पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश कुमार यादव सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 24

rktvnews

रांची:लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतीक : संतोष कुमार गंगवार

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने किया जौलजीबी मेले का शुभारम्भ।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक, कार्यों की बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्विरोध बने एमएलसी, खुशी से झूमे लोग।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन के लिए चिंता के साथ गहन चिंतन भी आवश्यक: मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment