RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक।

सभी कार्यालय 04 और 5 अगस्तको रहेंगे बन्द।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)04 अगस्त।पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन का निधन आज प्रातः गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली मे हो गया है। शिबू सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद के आकस्मिक निधन पर उनके आत्मा की शांती हेतु आज समाहरणालय गढ़वा परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपायुक्त गढ़वा, दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम समेत सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। उपायुक्त समेत सभी ने जिला प्रशासन की ओर से उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया एवं राज्य सरकार के निदेशानुसार दिवंगत माननीय पूर्व मुख्यमंत्री-सह- राज्य सभा सांसद के सम्मान में दिनांक 04.08.2025 से 06.08.2025 तक 03 (तीन) दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी कार्यालय दिनांक 04.08.2025 एवं 05.08.2025 को बन्द रखने की घोषणा की गई।

Related posts

देशभर मे सीएए लागु होने पर भाजपा भोजपुर मे खुशी की लहर।

rktvnews

खरीफ महाअभियान – 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित

rktvnews

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने दार्जिलिंग के बैंगडूबी में ‘समाधान अभियान’ का आयोजन किया।

rktvnews

नीतीश जी को कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ में कर रहे हैं गुमराह : तेजस्वी

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ मानगढ़ धाम में धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment