RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भाजयुमो जिलाध्यक्ष संग पुलिस अधिकारी की बदसलूकी और मारपीट अति निंदनीय, पुलिस अधिकारी पर होगी कार्रवाई: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 अगस्त।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन के साथ साइबर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा बदसलूकी और मारपीट पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कड़ा बयान देते हुए कहा है कि किसी भी सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ प्रशासन का व्यवहार अच्छा होना चाहिए।
गुरूवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष की सदर अस्पताल मे इलाज की खबर सुनकर बड़हरा विधायक कुशल क्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होने इलाजरत विभु जैन की स्थिति को देखा और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक सामाजिक या राजनीतिक कार्यकर्ता किसी पुलिस पदाधिकारी के पास जनता के हित मे किसी काम के लिए जाएँ और उसे बदसलूकी किया जाए और मारपीट किया जाए।यह बर्दाश्त नही किया जा सकता। दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कारवाई होना ही चाहिए। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन जो भी कारवाई करे,वह करे लेकिन मै पटना मे मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जी से दोषी पदाधिकारी पर कारवाई करने के लिए कहूँगा।
शुक्रवार को आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज आरा परिसदन मे पुलिस अधीक्षक से वार्ता की और दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कारवाई करने को कहा।
इधर भाजपा कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी पर भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलो के कार्यकताओं मे बहुत आक्रोश है। सभी एक सुर से दोषी पदाधिकारी पर कारवाई करने की मांग कर रहे है। सभी तरफ से उक्त घटना की निंदा की गई है।

Related posts

भोजपुर:आरा के लाल आर्यव ने स्पेलिंग बी कांटेस्ट में गाड़ा झंडा।

rktvnews

इंदौर:डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने पर रुक्‍मणि मोटर का गोदाम सील।

rktvnews

PK ने लालू यादव के तेजस्वी को CM बनाने के बयान पर किया पलटवार, बोले – लालू जी को 13 करोड़ बिहारियों की चिंता नहीं, उन्हें केवल अपने बाल-बच्चे की चिंता है।

rktvnews

17 जून 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

सीतामढ़ी:मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर का बूथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment