RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: आरा में जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज द्वारा एक दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई। बुधवार को जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज ,आरा के द्वारा एक दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया l रोबोटिक्स कार्यशाला में बेसिक रोबोट, इन्फ्रारेड सेंसर और अल्ट्रासोनिक सेंसर आधारित रोबोट को बनाना सिखाया गया lजिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन ,डॉ आदित्य विजय जैन ने बताया कि इस तरह के जीवंत कार्यशाला कराने वाला भोजपुर का एक मात्र कॉलेज है जहां छात्र कैसे अलग अलग क्षेत्रों में कुशलता प्राप्त करेंगे इसके बारे में बताया जिससे छात्रों के बीच उत्सुकता हुई और कई प्रयोगों को सिद्ध किया l रोबोटिक्स कार्यशाला , में सिद्ध विजय जैन ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न आयोजन करता रहा है l कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ तुषार आर्य ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज छात्रों को जागरूक एवं बाजार में चल रहे दौर से रुबरु कराने हेतु रोबोटिक्स कार्यशाला आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम मे MBA, BBA और BCA के छात्रों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक ने भाग लिया l इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कॉलेज के अकादमिक मुख्य,सिद्ध विजय जैन, प्राचार्य – डॉ तुषार आर्य, डॉ सावित्री तिवारी, नीरज कुमार, , ओम कुमार झा, अरुण मिश्रा, राहुल आनंद, सौरव कुमार सिंह, प्रतीक बैनर्जी, प्रीति पाण्डेय, रंजन मिश्रा सहित अनेक प्रोफेसर एवं सैकड़ों छात्र शामिल थे!

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया को याद किया।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से मिल रहा आत्मसम्मान और नई पहचान— अब तक 10 प्रदेशवासियों ने जीती 10 लाख रूपये की ईनाम राशि

rktvnews

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में मनाया गया पहला अंतरिक्ष दिवस।

rktvnews

गिरीडीह:मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां, मतगणना केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

भोजपुर:कार्डियो कॉन्फ्रेंस से लौटे डॉ के एन सिन्हा, हृदय रोग पर दी नई जानकारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment