RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने मझिआंव एवं बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कार्य संस्कृति में सुधार के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )30 जुलाई।जिले के प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने मझिआंव एवं बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की उपस्थिति व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
श्री यादव ने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर, योजनाओं से संबंधित फाइलें, लाभुक सूची एवं विभिन्न योजनाओं के भौतिक व वित्तीय प्रगति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि कुछ जगहों पर अद्यतन प्रविष्टियों में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त रजिस्टर एवं अभिलेख समय से अद्यतन किए जाएं तथा कार्यालयी कार्यों में शिथिलता को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि प्रखंड परिसर एवं कार्यालयों की साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय का वातावरण साफ, सुव्यवस्थित एवं नागरिकों के अनुकूल होना चाहिए, जिससे प्रखंड कार्यालय आने वाले आमजन को एक सकारात्मक अनुभव हो। कार्यालय की छवि ही शासन की कार्यसंस्कृति को दर्शाती है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालयों के बच्चों को वितरित की जाने वाली साइकिलों की असेंबलिंग की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। श्री यादव ने निर्देश दिया कि सभी साइकिलें समुचित एवं सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित ढंग से रखी जाएं ताकि परिसर की मर्यादा बनी रहे और बाहर से आने वाले आगंतुकों को कार्यालय की व्यवस्था अनुशासित एवं व्यवस्थित प्रतीत हो।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, अनुशासित प्रशासनिक तंत्र और पारदर्शी कार्य प्रणाली ही जिले की विकास यात्रा को गति प्रदान कर सकती है। इसी उद्देश्य से औचक निरीक्षण की प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Related posts

भोजपुर:आरा में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: इजरी पंचायत सरकार भवन निर्माण के विवाद को विधायक ने पदाधिकारियों के साथ सुलझाया।

rktvnews

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

rktvnews

गया: 23 अप्रैल की शाम से पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित।

rktvnews

सरकार ने 15 जुलाई 2024 से 90 दिनों के लिए व्‍हाइट गुड्स (एसी और एलईडी लाइट) के लिए पीएलआई योजना के लिए एप्‍लीकेशन विंडो फिर से खोली।

rktvnews

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी और भक्ति संवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment