RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान भाई-बहनों से लिए संदेश।

पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने के कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 जुलाई।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्यणा और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की साथ ही वीडियो संदेश जारी करते हुए किसान भाई-बहनों से कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान भी किया।
वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि “प्रिय! किसान भाइयों और बहनों, आप सबको प्रणाम। खरीफ की फसल अच्छी होगी। लेकिन इस बीच एक और अच्छी खबर है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 अगस्त को ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि आपके खाते में डालने वाले हैं। इस अवसर पर वह आपसे जुड़कर बात भी करेंगे। इसलिए आप सबसे मेरी प्रार्थना है कि 2 अगस्त ठीक 11 बजे आप प्रधानमंत्री जी के किसी न किसी कार्यक्रम से जरूर जुड़िए। कार्यक्रम आपके गांव में भी होगा, सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर होगा, आईसीआर के संस्थानों में होगा, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में होगा, मंडियों में होगा, पैक्स के मुख्यालयों में होगा। आप पता कर लीजिए कि निकटतम कार्यक्रम आपका कहां है और उस कार्यक्रम में जरूर जुड़िए, प्रधानमंत्री जी को सुनिए। मैं तो कार्यक्रम में जा ही रहा हूं, आप भी जरूर जाए। धन्यवाद।

Related posts

वीआईपी की प्रेस वार्ता! पैक्स अध्यक्ष आनंद कुमार पर लगाया आरोप।

rktvnews

चतरा: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सरकारी आवास परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सीएम डैशबोर्ड कार्यों में रैंकिंग खराब करने करने वाले विभागों को दी चेतावनी।

rktvnews

देहरादून:देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:चर्चित व्यवसायी स्व. प्रेम पंकज जी को जनपदवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने टीईपीए में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने हेतु अपने स्विस समकक्ष के साथ बातचीत की

rktvnews

Leave a Comment